नीलगाय के कारण पलटी SUV, 2 सरकारी कर्मचारियों की मौत:एयरबैग खुला, लेकिन ड्राइवर की भी जान गई; गाड़ी के परखच्चे उड़े

पाली में एक एसयूवी एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल है। पुलिस के अनुसार तीन लोग जालोर जिला परिषद के कर्मचारी हैं। हादसा नीलगाय के कारण शुक्रवार देर रात 11.30 बजे बाली के नाणा में दूदनी गांव के पास हुआ। थाना इंचार्ज रतन सिंह ने बताया- तीनों को सुमेरपुर के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट के दौरान एयरबैग भी खुल गए थे, लेकिन फिर भी ड्राइवर की मौत हो गई। परिचित को सामान देने गए थे घायल विनोद राव ने फोन पर बताया- मैं जिला परिषद में अकाउंटेंट हूं। जितेंद्र सिंह जिला परिषद एमएएस थे। वहीं, प्रीतेन सिंह जिला परियोजना डीपीसी में लगे थे। हम तीनों शुक्रवार को जितेंद्र की एसयूवी से पाली से दूदनी जा रहे थे। किसी परिचित को सामान देना था। दूदनी से लौटते समय नीलगाय अचानक नीलगाय सामने आ गई। ड्राइव कर रहे जितेंद्र सिंह ने कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन स्पीड के कारण सड़क से उतरकर पलट गई। बाली के एडिशनल एसपी चैन सिंह महेचा ने बताया- जितेंद्र (30) और प्रीतेन(32) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रीतेन सिंह पुत्र हमीर सिंह पाली के रहने वाले थे। जितेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह जालोर के तिखी गांव के निवासी थे। वहीं, विनोद राव (32) जालोर के संजय नगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। एयरबैग के कारण विनोद की जान बच गई। जितेंद्र और विनोद बस से गए थे पाली विनोद के मामा राजूदान राव ने बताया- जितेंद्र का गांव तिखी जालोर जिला परिषद से 8 किलोमीटर दूर है। वह रोजाना अप-डाउन करता था। नगर परिषद में कर्मचारी विनोद भी जालोर की संजय नगर कॉलोनी में रहता है। शुक्रवार दोपहर जितेंद्र और विनोद बस से निजी काम से पाली गए थे। वहां उन्हें तीसरा साथी प्रीतेन उर्फ प्रियवृत सिंह मलि गया। विनोद और जितेंद्र ने जालोर लौटने की बात कही तो प्रीतेन ने कहा कि उसे दूदनी (पाली) गांव में कुछ काम है। वह कार से दूदनी जाएगा। प्रीतेन ने दोनों को कार में साथ चलने को कहा और यह भी कहा कि वह कार से दोनों को जालोर छोड़ देगा। इसके बाद तीनों कार से दूदनी के लिए रवाना हो गए। देर रात दूदनी से लौटते वक्त हादसा हो गया। हादसे के बाद दो परिवारों में मातम हादसे में जितेंद्र और प्रीतेम की मौत के बाद दोनों के परिवारों में मातम है। जितेंद्र की शादी 3 साल पहले रेवत गांव (जालोर) में हुई थी। उसके 4 महीने की बेटी है। उसके पिता शारीरिक शिक्षक हैं। प्रीतेन की शादी 2 साल पहले हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। प्रीतेम के पिता रिटायर्ड एसआई हैं। विनोद भी शादीशुदा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *