खरगोन | जिले की ग्राम पंचायत पंधानिया के ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत निर्माण किए जाने वाले खेत तालाब में मनमानी के आरोप लगाते हुए कलेक्टोरेट में शिकायत की है। ग्रामीण दिलीप राणे व चंपालाल राणे ने शिकायत में आरोप लगाए हैं कि मनरेगा के तहत मजदूरों से करवाए जाने वाले काम गांव में मशीनों से करवाए जा रहे हैं। वहीं अपनी पंसद के लोगों के जॉब कार्ड बनाकर राशि आहरित की जा रही है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत के साथ फोटोग्राफ भी उपलब्ध करवाए गए हैं।


