रोबोटिक चैंपियनशिप में पाया पांचवां स्थान

गोगावां | इंदौर में आयोजित स्टेट लेवल रोबोटिक चैंपियनशिप में नगर के बापना पब्लिक स्कूल की मिडिल टीम ने 5वां स्थान पाया। टीम के विद्यार्थी हर्षदीप सोनी, सिद्धेश्वरी पाटीदार, चाहत चौहान व अकांशी यादव का चयन नेशनल लेवल के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप दिल्ली में 10 व 11 जनवरी को आयोजित होगी। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल संचालक दिनेश बापना, सरिता बापना, प्राचार्य गजेंद्र पंड्या व स्टाफ ने हर्ष जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *