बरनाला में एक रात में पांच दुकानों में चोरी:सीसीटीवी में दिखा आरोपी, सामान और कैश ले गया

पंजाब के बरनाला में पांच दुकानों में चोरी की। घटना रेलवे स्टेशन के पास हंडियाया बाजार में मंगलवार रात की है। यह शहर का सबसे घनी आबादी वाला इलाका है। रेलवे स्टेशन चौक पर रात के समय पुलिस तैनात रहने के बावजूद चोर ने वारदात को अंजाम दिया। रतन रेडीमेड के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान समेत पास की चार अन्य दुकानों में चोरी हुई। चोर ने दुकान से नकदी और सामान चुराया। उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। अन्य सामान की चोरी का अभी आकलन नहीं हो पाया है। वारदात के दौरान एक आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अकाली दल के जनरल काउंसिल सदस्य जितेन्द्र जिम्मी और स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि व्यापारी सरकार को करोड़ों रुपए टैक्स देते हैं, फिर भी उन्हें सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।थाना सिटी-1 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *