खरगोन | शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल के अनुबंध के तहत महाविद्यालय में मानव क्लब का गठन किया गया है। प्रधानमंत्री ऑफ एक्सीलेंस में घरेलू प्रेशर कुकर भारतीय मानक विषय पर तकनीकी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम पुरस्कार राहुल रायपुरिया को 1000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार भूमिका चौहान को 750 रुपए, तृतीय पुरस्कार जेसिका कौशल को 500 रुपए व चतुर्थ पुरस्कार अनुराग पाटिल को 250 रुपए दिए गए।


