जामताड़ा में स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला की मौत:मनसा पूजा का प्रसाद लेने जा रही थी महिला; तेज रफ्तार में थी स्कॉर्पियो, चालक फरार

नारायणपुर थाना क्षेत्र के मझलाडीह नयाडीह गांव में एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान रुकिया देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय बाबूलाल रविदास की पत्नी थीं। रुकिया देवी पैदल चलकर मनसा पूजा का प्रसाद लेने जा रही थीं। इसी दौरान धनबाद की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। नारायणपुर पुलिस और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार स्कॉर्पियो और चालक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *