धनबाद के मनाईठांड़ में धनसार थाना पुलिस ने बुधवार को भवतारिणी पथ स्थित आशीष कुमार गुप्ता के घर पर कुर्की-जब्ती का इस्तेहार चिपकाया। पुलिस ने आरोपी को 17 सितंबर 2025 तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। आशीष गुप्ता और उनकी पत्नी पूजा गुप्ता पर धोखाधड़ी का आरोप है। शिकायतकर्ता के भाई ने 57 लाख रुपए देकर जमीन खरीदी थी। बाद में पता चला कि जमीन पर पहले से लोन था। गुड्डू चौबे ने 20 मई 2024 को धनसार थाना में मामला दर्ज कराया। आरोपी की पत्नी पूजा गुप्ता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह फिलहाल जमानत पर है। आशीष गुप्ता अभी फरार है। एक अन्य मामले में बाघमारा के उदय चौहान ने भी आशीष पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर आशीष ने उनसे 15 लाख रुपए लिए थे। दिए गए चेक बाउंस हो गए। कई बार मांगने पर भी रुपए नहीं लौटाए। उदय ने 2025 में बाघमारा थाना में मामला दर्ज कराया।


