55 लाख के 29 इनामी नक्सली मुख्य धारा में लौटे:नारायणपुर में 8 लाख का डॉक्टर-नक्सली समेत 8 ने किया सरेंडर,दंतेवाड़ा में 21 माओवादी आत्मसमर्पित

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बुधवार को 8 लाख के इनामी डॉक्टर सुखलाल सहित 8 नक्सली सरेंडर किया है। जिसमें 6 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल है। इसके अलावा दंतेवाड़ा में भी 21 माओवादियों ने सरेंडर किया है। 21 में से 13 नक्सलियों पर कुल 25 लाख 50 हजार का इनाम घोषित था। नारायणपुर में आत्मसमर्पण करने वाले आठ नक्सलियों पर कुल 30 लाख का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में प्रमुख रूप से इंद्रावती एरिया कमेटी और कुतुल एरिया में DVCM और नक्सलियों का डॉक्टर टीम कमांडर सुखलाल और कंपनी नंबर-1 का सदस्य हिमांशु शामिल है। दोनों लंबे समय से अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में एक्टिव थे। नारायणपुर में सरेंडर नक्सलियों को दिया गया 50-50 हजार समर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। सभी को 50-50 हजार रुपए का चेक दिया गया है। एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने कहा कि यह आत्मसमर्पण अबूझमाड़ में सक्रिय नक्सलियों के बीच बड़ा संदेश देगा और आने वाले दिनों में और भी माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। दंतेवाड़ा 21 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू और पूना मारगेम अभियान के तहत 21 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिसमें 8 लाख का इनामी नक्सली कंपनी 1 सदस्य केये उर्फ केशा लेकाम भी शामिल है। आत्मसमर्पित 21 माओवादी कैडर अन्य सक्रिय माओवादी ……………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कांकेर में 13 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण:सभी पर था 62 लाख का इनाम, सरेंडर मंगलू दे चुका है कई घटनाओं को अंजाम छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार को परतापुर, रावघाट और माड़ डिवीजन में सक्रिय 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी पर कुल 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस आत्मसमर्पण से अब उत्तर बस्तर में नक्सलियों की कमर टूट गई है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *