मोहाली में सब इंस्पेटर डेढ़ लाख रिश्वत लेते अरेस्ट:ढाई लाख की मांग की, अगले साल होने वाली थी रिटायरमेंट

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के थाना सोहाना (अब थाना खरड़ शहरी) में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर ओम प्रकाश को 1.55 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मोहाली निवासी एक शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। 2.50 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी शिकायत में बताया गया कि गुरजीत सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ थाने में केस दर्ज था और उसकी जांच कर रहे एएसआई ओम प्रकाश ने केस रद्द करने के लिए 2.50 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता से उसने 1.55 लाख रुपए रिश्वत भी ले लिए। विजिलेंस ब्यूरो की जांच में आरोप सही पाए गए और उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। अगले साल होना था रिटायर
आरोपी इंस्पेक्टर काफी मिलनसार है। कल मोहाली में अपने कई दोस्तों और जानकारों से मिला था। इस दौरान आरोपी का कहना था उसकी जल्दी ही रिटायरमेंट है। वह काफी समय में सोहाना थाने में रहा है। हालांकि आरोपी के पकड़े जाने से सब हैरान हैं। हालांकि कई तरह की चर्चाएं लोगों में चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *