कपूरथला में हेरोइन संग दो तस्कर गिरफ्तार:पुलिस को देख कार भगाई, पीछा कर पकड़ा; तरनतारन से आए सप्लाई करने

कपूरथला में आज यानी बुधवार को सीआईए स्टाफ ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 256 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। एसपी-डी प्रभजोत सिंह ने बताया कि आरोपी तरनतारन से कपूरथला में हेरोइन सप्लाई करने आए थे। यह कार्रवाई गांव लक्खण कलां के पास की गई है। सीआईए के इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें एक आई-20 कार (PB-46-S-0752) तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर कार सवारों ने भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खडूर साहिब, तरनतारन के अर्शदीप सिंह और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कार और आरोपियों की तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से हेरोइन बरामद हुई।थाना सदर में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। माननीय कोर्ट से पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड भी मिल गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *