रायपुर में डिजिटल अरेस्ट…. कंबोडिया गैंग के 5 मेंबर गिरफ्तार:2 व्यक्तियों से 1 करोड़ रुपए किए थे फ्रॉड, दुबई समेत दिल्ली-महाराष्ट्र से कर रहे थे ऑपरेट

रायपुर में डिजिटल अरेस्ट के मामले में रेंज साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों की गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कंबोडिया गैंग के मेंबर थे। जो ठगी के पैसे को विदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजकर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। यह पूरा एक्शन ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत किया गया। पहली ठगी-CBI अफसर बनकर की पीड़ित रामेश्वर प्रसाद देवांगन ने पुरानी बस्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों ने खुद को सीबीआई और आरबीआई का अधिकारी बताकर फोन किया। फिर कहा कि आपके मोबाइल नंबर से मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध दर्ज हुआ है। उन्होंने झूठ बोलते हुए रामेश्वर को डराने धमकाने लगे। फिर 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल में जुड़े रहना बोलकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। फिर उन्होंने पीड़ित से जांच के बहाने 14 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। दूसरी ठगी-88 लाख रुपए वसूल किए आरोपियों ने दूसरी ठगी ने भी पुरानी बस्ती थाना इलाके में की। संतोष दाबडघाव ने रिपोर्ट दर्ज कराई की अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों ने खुद को दूरसंचार विभाग बंगलौर और मुंबई पुलिस से बताया। फिर संतोष के खिलाफ मनी लांड्रिंग के मामले में FIR होने की झूठी बात कही। आरोपियों ने वीडियो कॉल में डिजिटल अरेस्ट कर संतोष से अलग-अलग किस्तों में 88 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। IG के नेतृत्व में चला ऑपरेशन साइबर शील्ड साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों की गंभीरता को देखते हुए रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा ने ऑपरेशन साइबर शील्ड चलाया है। इन मामलों की शिकायत मिलते ही रायपुर रेंज साइबर थाना को आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद पुलिस ने ठगी की रकम होल्ड करने और आरोपियों की खोजबीन में जुट गई। ये आरोपी घटना के बाद अलग-अलग राज्यों में छिप गए थे।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब 60 पुलिस अफसर और कर्मचारी की टीम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र भेजी गई। इसके बाद पीड़ित लोगों को कॉल करने में शामिल आरोपी मनीष पाराशर और अर्जुन सिंह को हाथरस उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पैसे का हेरफेर करने वाले भी दबोच गए इस धोखाधड़ी से मिली रकम को इधर-उधर करने में शामिल आरोपी आकाश तुशरानी, राहुल मरकड़ को पुलिस ने उल्हासनगर मुंबई, अहमदनगर महाराष्ट्र और लखन जाटव को उज्जैन मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा है। गिरफ्तार आरोपी
1 मनीष पाराशर पिता अशोक कुमार उम्र 27 वर्ष पता गोकुलपुरी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली 2 अर्जुन सिंह पिता ब्रम्हा देव उम्र 25 वर्ष पता सियामल पटैनी हाथरस उत्तर प्रदेश 3 राहुल मर्कड पिता सुभाष बाबूराव उम्र 40 वर्ष पता अहमदनगर महाराष्ट्र 4 आकाश तुषरानी पिता इंदरलाल उम्र 33 वर्ष पता उल्लासनगर थाने महाराष्ट्र 5 लखन जाटव पिता दीपचंद उम्र 36 वर्ष पता उज्जैन मध्यप्रदेश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *