टीचर मनीषा का कल अंतिम संस्कार:भिवानी-रोहतक के बाद दिल्ली AIIMS में तीसरा पोस्टमॉर्टम हुआ; डेथ मिस्ट्री में लॉरेंस गैंग की भी एंट्री

भिवानी की लेडी टीचर मनीषा का शव मिलने के 8 दिन बाद गुरुवार (21 अगस्त) को उसके गांव ढाणी लक्ष्मण में अंतिम संस्कार होगा। इसके लिए सुबह 8 बजे का टाइम तय किया गया है। मनीषा के शव को भिवानी के अस्पताल से पहले घर लाया जाएगा। यहां अंतिम रस्में करने के बाद गांव के श्मशान घाट में अंतिम विदाई दी जाएगी। इससे पहले परिवार ने सरकार के सामने 2 मांगें रखी थीं। पहली- केस की जांच हरियाणा पुलिस की जगह CBI से कराई जाए, दूसरी- मनीषा का दिल्ली एम्स से पोस्टमॉर्टम कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि सरकार ने मागें नहीं मानी तो वह गांव में पक्का मोर्चा लगा देंगे। तब तक प्रशासन को मनीषा का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया जाएगा। वहीं, मनीषा की डेथ मिस्ट्री में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग की एंट्री हो गई है। लॉरेंस के साथी गोल्डी ढिल्लो ने सोशल मीडिया पर धमकी दी कि पुलिस और सरकार मनीषा को इंसाफ दे वर्ना हम उसे इंसाफ दिलाएंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लो ने लिखा- भिवानी के लोहारू में बहन मनीषा की बर्बरता से हत्या हुई है। पुलिस और सरकार इंसाफ दे नहीं तो हम बहन मनीषा को इंसाफ दिलाएंगे, चाहे गलती करने वाला कोई भी पावरफुल आदमी हो। दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। ग्रामीणों के अल्टीमेटम के बाद जांच CBI को सौंपी
ग्रामीणों के अल्टीमेटम के बाद गुरुवार तड़के CM नायब सैनी ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा कि परिवार की मांग पर केस की जांच CBI को सौंपी जा रही है। इस मामले में पूरा न्याय किया जाएगा। दोपहर होने तक सरकार ने ग्रामीणों की दूसरी मांग भी मान ली और मनीषा की डेडबॉडी दिल्ली एम्स भेजकर तीसरी बार पोस्टमॉर्टम कराया। इससे पहले भिवानी के सरकारी अस्पताल और रोहतक PGI में पोस्टमॉर्टम किया जा चुका था। दोनों मागें पूरी होने के बाद गांव में लगे धरने में पहुंचकर मनीषा के दादा राम किशन ने कहा कि हमारी दोनों मांगें पूरी हो गई हैं। हम बेटी का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। वहां मौजूद किसान नेता सुरेश कौथ ने कहा कि हम परिवार के साथ राजी हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों हाथ उठाकर सहमति जताई और धरना खत्म कर दिया गया और ग्रामीण अपने घर लौट गए। दिल्ली एम्स से मनीषा का शव भिवानी पहुंचा
उधर, दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम के बाद मनीषा की डेडबॉडी भिवानी के सिविल अस्पताल लाई गई है। रात में बॉडी यहीं रहेगी। सुबह परिजन उसे संस्कार के लिए लेकर जाएंगे। इस मौके पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है। मनीषा के अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। सरकार यहां पहले की 19 अगस्त की सुबह 11 बजे से 21 अगस्त की सुबह 11 बजे तक इंटरनेट बंद कर चुकी है। इसके अलावा गांव के चारों तरफ पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है। गांव से 5 किमी दूर दंगा रोकू वाहन भी खड़े किए गए हैं। MLA विनेश फोगाट, महिला आयोग की चेयरपर्सन भी भिवानी पहुंचीं
हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ढिगावा गेस्ट हाउस पहुंची। उन्होंने फोन पर परिवार से बात की। इसके साथ गांव के सरपंच और कमेटी से भी बात की। चेयरपर्सन ने कहा कि परिवार उनसे गेस्ट हाउस में मिल सकता है। इसके बाद शाम को जींद के जुलाना से विधायक विनेश फोगाट भी धरने में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वह मनीषा को न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके साथ हैं। मनीषा केस, लीगल एक्सपर्ट बोले- भिवानी पोस्टमॉर्टम में सलवार पर एग्रेशन के मार्क इस मामले के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *