रांची| रातू थाना क्षेत्र के नवासोसो गांव में बुधवार को जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई। कई लोग घायल हो गए। दोनों ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहली प्राथमिकी नवासोसो निवासी कैलाश साहू ने दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि विवादित जमीन उन्होंने निबंधित पट्टा के माध्यम से खरीदी है। बुधवार सुबह हिंदपीढ़ी निवासी मो. आजाद और पिस्का मोड़ ओझा मार्केट निवासी धर्मेंद्र सिंह 10-12 लोगों के साथ जबरन जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। उनलोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें वे और बेटा चंदन को गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर से मो. आजाद ने भी कैलाश साहू और उनके बेटे चंदन समेत 15-20 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। उसका कहना है कि जमीन उसकी खतियानी है और वह अपने मित्र धर्मेंद्र सिंह के साथ जमीन देखने गए थे। उसी दौरान गांव के लोगों ने उन्हें और धर्मेंद्र को रस्सी से बांधकर बुरी तरह पीटा। प|ी के साथ भी मारपीट की गई।


