भास्कर न्यूज | जालंधर श्री देवी तालाब मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री राम हाल में प्रबंधक कमेटी की देखरेख में श्रद्धापूर्वक नंद उत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। भजन गायक अशोक शर्मा व कुमार आशु ने महामंत्र और गुरु वंदना कर माहौल भक्तिमय बनाया। उन्होंने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी…, कौन कहता है भगवान आते नहीं, तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं…, नंद जी के आंगन में बज रही बधाई…, शाम सवेरे राधे राधे गौने हां… व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने प्रभु को भोग लगा व भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां शाम अग्रवाल, दीपक ढींगरा, पंकज अग्निहोत्री, राजिंदर कुमार, शिव कुमार वर्मा, दविंदर धवन, अशोक महेंद्रू, उदय खुराना, अनिल वर्मा, मीना शर्मा, शिप्रा शर्मा, एकता विशिष्ट, पूजा धवन, कीर्ति वर्मा, रीमा अरोड़ा, सुनीता अग्रवाल, अंजलि अग्निहोत्री, रेणु महेंद्रू, मनस्वी, सपना, प्रियांशी, भविष्य, कुनाल इत्यादि परिवार के सदस्य मौजूद थे।


