जालंधर| रोटरी क्लब जालंधर हेल्पिंग हैंड्स ने अवतार नगर के पार्क में पौधे लगाए और गुरुद्वारा साहिब में भी संगत को पौधे वितरित किए। वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य अपने रहने वाले स्थान और पार्क को सुंदर बनाना है। इसके साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी करना है। यहां क्लब प्रधान डॉ. मनदीप सिंह, चेयरमैन हरमिंदर सिंह सिडाना, कोषाध्यक्ष कंवलदीप सिंह औजला, जॉइंट सेक्रेटरी सोढ़ी सिंह, डायरेक्टर राजेश बाहरी और अन्य मौजूद थे।


