वीर बजरंग बली के भजनों से गूंजा मंदिर

जालंधर | ‘वीर हनुमाना मेरे घर आना’, ‘बाला जी करो बेड़ा बार’ और श्री हनुमान चालीसा के पाठ से मंगलवार को भाई दित्त सिंह नगर, ढन्न मोहल्ला स्थित श्रीराम मंदिर गूंज उठा। इस दौरान पंडित मुरलीधर ने हनुमान जी की वीरता के बारे में भक्तों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आज सभी को सनातन धर्म से जुड़ने की जरूरत है। इससे पहले बजरंग बली जी को चोला चढ़ाया गया। सिंदूर से उनका लेप किया गया। महिला मंडली ने भी भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *