गर्ल्स कॉलेज खुले तो गांव की बेटियों को मिलेगी सुविधा

मसनगांव | गांव में गर्ल्स कॉलेज खोलने की मांग गांव के वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा लंबे समय से की जा रही है। देश के प्रसिद्ध साहित्यकार व प्रोफेसर अजातशत्रु, पूर्व सरपंच योगेश पाटिल व सेवानिवृत्त शिक्षकों ठाकुरलाल भायरे, बीएल ओनकर, बाबूलाल मालवीय ने कहा कि गांव में गर्ल्स कॉलेज खोलने की मांग प्रदेश सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों से की है। लेकिन जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे। गांव में गर्ल्स कॉलेज खुलने से गांव से लगे करीब 40 गांव की बेटियों को आगे पढ़ाई करने का अवसर मिल सकेगा। गरीब परिवार की बेटियां 12वीं तक तो शिक्षा ग्रहण कर लेती हैं लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है। जिससे बेटियों को पढ़ाई अधर में छोड़ना पड़ती है। क्योंकि आगे की पढ़ाई के लिए परिवार असमर्थ होता है। जिससे उन बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल पाता, लेकिन गांव में गर्ल्स कॉलेज खुलने से गरीब परिवार की बेटियां आगे की पढ़ाई कर अपना व गांव का नाम रोशन कर सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *