भैरूंदा| लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों व गुंडा बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश व एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने विशेष टीम गठित कर वारंटियों, गुंडा, निगरानी बदमाश, जिलाबदर को पकड़ने के लिए ब्रीफिंग के बाद कांबिंग गश्त की गई। जिसमें पुलिस टीम द्वारा 7 स्थाई व 5 गिरफ्तारी वारंटियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की। इसके अतिरिक्त 6 निगरानी बदमाश, 5 गुंडा बदमाश, 3 जिलाबदर आरोपियों को भी पकडऩे में सफलता प्राप्त की। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


