फाजिल्का में पूर्व मंत्री को हिरासत में लिया:भाजपा ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगाया कैंप, पुलिस ने बंद कराया

फाजिल्का जिले के गांव कोयलखेड़ा में भारत सरकार द्वारा चलाई गई स्कीम आयुष्मान कार्ड, गरीबों को मकान व अन्य स्कीमों के तहत फार्म भरे जा रहे थे। इसे लेकर भाजपा की ओर से एक कैंप लगाया गया था। इस दौरान थाना खुईखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार जियानी और उनके साथियों को अपनी हिरासत में ले लिया और थाने ले गए । दरअसल, भाजपा द्वारा लोगों तक केंद्र सरकार की स्कीमों का लाभ पहुंचाने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं । इसी के तहत गांव कोयलखेड़ा में कैंप का आयोजन किया गया था। जहां पर फाजिल्का से पूर्व विधायक और पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार जियानी पहुंचे थे। जियानी बोले- सरकार कर रही धक्केशाही इसी दौरान थाना खुईखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और सुरजीत कुमार जियानी को उनके साथियों सहित अपनी हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार जियानी ने सवाल किया कि, पंजाब में सरकार द्वारा कुछ नहीं किया जा रहा और किसी को करने भी नहीं दिया जा रहा। लोक भलाई स्कीम लोगों तक पहुंचाने के लिए वह प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनके साथ धक्केशाही कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *