रायपुर सेंट्रल जेल से कैदी फरार:उम्रकैद की सजा काट रहा था, निर्माण कार्य के दौरान मौका पाकर हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर सेंट्रल जेल कैंपस से एक कैदी फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे पांच कैदियों को जेल परिसर में बने महिला जेल के पास अंडर कंस्ट्रक्शन हिस्से में वेल्डिंग के काम के लिए ले जाया गया था। इस दौरान, एक कैदी मौका पाकर वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि यह कैदी लंबे समय से जेल में बंद था और वो उम्रकैद की सजा काट रहा था। फरारी की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है और कैदी को पकड़ने के लिए टीमें तैनात की गई है। खबर अपडेट की जा रही है ….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *