बारां| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 117 वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य एवं सहप्रवक्ता व कार्यक्रम के सहसंयोजक योगेश राजौरा ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिलेभर में कार्यकर्त्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर सुना जाएगा। वहीं जिला मुख्यालय पर जिला व शहर कार्यकर्ता सुबह साढ़े 10 बजे शहर के मधुवन रिसोर्ट रोड़ हनुमान मंदिर के पास स्थित भाजपा नेता धनराज शर्मा के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, क्षेत्रीय विधायक राधेश्याम बैरवा व किशनगंज विधायक ललित मीणा, शहर अध्यक्ष महावीर नामा, कार्यक्रम के जिला संयोजक मुकेश केरवालिया की उपस्थिति में मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनेंगे।


