बरनाला में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:घर से चुराया चार तोला सोना और 1.38 लाख रुपए बरामद, बठिंडा के रहने वाले

बरनाला पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.38 लाख रुपए और चार तोला सोना बरामद हुआ है। पुलिस को 19 अगस्त को सेखा रोड की गली नंबर 4 निवासी लक्ष्मण दास के घर में चोरी की शिकायत मिली थी। सहायक पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार की जांच में भदौड़ निवासी पवनप्रीत उर्फ पीटू को गिरफ्तार किया गया। पवनप्रीत से पूछताछ के बाद बठिंडा जिले के गांव साधना निवासी काला सिंह उर्फ कालू और नैनेवाल निवासी कपूर मोहम्मद को भी पकड़ा गया। डीएसपी सिटी सतवीर सिंह और एसएचओ सिटी 2 इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पवनप्रीत के खिलाफ पहले से ही 12 मामले दर्ज हैं। पवनप्रीत ने पूछताछ में बस स्टैंड बरनाला के पास एक घर से भी आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *