मरवाही में हाथियों का दल 22 दिनों से सक्रिय:अस्पताल तक पहुंचे हाथी, फसलें और मकान क्षतिग्रस्त, वन विभाग ने की सतर्कता की अपील

छत्तीसगढ़ के मरवाही रेंज में पिछले 22 दिनों से हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। यह दल अब कई छोटे समूहों में बंट गया है। एक हाथी मरवाही के आबादी वाले क्षेत्र में देखा गया है। दूसरा हाथी सिवनी बीट के आसपास घूम रहा है। हाथियों ने क्षेत्र में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के घरों को भी क्षतिग्रस्त किया है। स्थानीय निवासी अपनी फसलों और मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। गुरुवार की देर शाम को एक हाथी मरवाही अस्पताल के पास पहुंच गया। वन विभाग ने लोगों की ये अपील इससे आसपास के लोगों में दहशत है। कुछ स्थानीय लोग उत्सुकतावश हाथियों के करीब जा रहे हैं। ऐसे में वन विभाग ने लोगों से हाथियों से दूर रहने की अपील की है। हालांकि, विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। उनका मुख्य उद्देश्य किसी भी तरह की जनहानि को रोकना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *