वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान कर मनाई स्वर्गीय चतुर्वेदी की पुण्यतिथि

दतिया| एडवोकेट स्व. टीएन चतुर्वेदी की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके परिजनों द्वारा 70 साल से अधिक आयु के वरिष्‍ठ अधिवक्ताओं के साथ समाजसेवियों का सम्मान किया गया। जिला अधिवक्ता संघ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में स्व. चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुरदास सिंह, श्रीराम शर्मा, आरएस यादव, नारायण सिंह कटारिया, बलवीर सिंह राठौर, आरएस गुर्जर, प्रीतम बाबू मित्रा , केएस मिश्रा व राजेश शर्मा को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिवराज सिंह जाट ने की। संचालन वीरसिंह दांगी ने किया। कार्यक्रम में स्व. चतुर्वेदी की पुत्री एडवोकेट निवेदिता चतुर्वेदी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अन्य अधिवक्ताओं ने भी स्व. चतुर्वेदी के जीवन पर प्रकाश डाला। शाम की समय स्व. चतुर्वेदी के निवास पर आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर दास सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन निवेदिता चतुर्वेदी द्वारा व अंत में आभार प्रदर्शन त्रिदेव चतुर्वेदी के द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *