मेडिकल कॉलेज में प्रवेश शुरू, पहले दिन 55 विद्या​र्थियों ने लिया दाखिला

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज, अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमबीबीएस प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। सोमवार को राज्य कोटे के 53 व अखिल भारतीय कोटे के 2 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। यह प्रक्रिया अखिल भारतीय कोटे की पहली काउंसलिंग (14 से 22 अप्रैल) और राज्य कोटे की पहली काउंसलिंग (18 से 24 अप्रैल) के अंतर्गत संचालित की जा रही है। कॉलेज में कुल 125 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से 101 राज्य कोटे और 18 अखिल भारतीय कोटे के लिए आरक्षित हैं। प्रवेश प्रक्रिया कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर एडमिशन नोडल अधिकारी डॉ. रंजना सिंह आर्य, समन्वयक डॉ. परमानंद अग्रवाल, स्क्रूटनी प्रभारी डॉ. आभा एक्का एवं डॉ. अभिजीत दीवान सहित अन्य अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे। विद्यार्थियों के दस्तावेजों की गहन जांच के बाद प्रवेश सुनिश्चित किया गया। प्रवेश हेतु छात्रों को नीट-यूजी स्कोरकार्ड, अलॉटमेंट लेटर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पहचान पत्र प्रस्तुत करना पड़ा। अभिभावकों ने कॉलेज की सुविधाओं व प्रशासनिक सहयोग की सराहना की। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि शेष सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक जारी रहेगी और इस सत्र में भी सभी सीटें भरने की उम्मीद है। छात्रा को एडमिशन का प्रमाण पत्र देते प्रभारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *