कांग्रेस ने शुरू किया सर्वे अभियान

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाने के बाद कांग्रेस ने जिले स्तर पर सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 8 अगस्त को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को मतदाता सूचियों का सर्वे कर संदेहास्पद मतदाताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों का पालन करते हुए रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दरिमा ने योजनाबद्ध तरीके से सर्वे की शुरुआत कर दी। करजी फॉर्म में मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और बूथ कमेटियों के लिए एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं को सूची सत्यापन की प्रक्रिया समझाई। पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि करजी गांव में हुए इस प्रशिक्षण के दौरान कई ऐसे नाम सामने आए हैं, जो कभी यहां के निवासी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि तय समय-सीमा के भीतर विस्तृत सर्वे कर गड़बड़ियों पर प्रतिवेदन कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सौंपा जाएगा। इस दौरान दरिमा ब्लॉक प्रभारी सरिता महंत, कार्यकारी अध्यक्ष नारद गुप्ता, नीलेश कश्यप, उत्तम राजवाड़े, पारस राजवाड़े, विनोद राजवाड़े, विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस का मानना है कि इस अभियान से मतदाता सूची की खामियां उजागर होंगी और पारदर्शी चुनाव की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *