राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर निकाली विसर्जन यात्रा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कृष्ण जन्माष्टमी पर महाराष्ट्रीयन तेली समाज ने 4 दिवसीय उत्सव धूमधाम से मनाया। आयोजन का शुभारंभ हमाल पारा स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री कृष्ण राधा की प्रतिमा स्थापित कर मध्य रात्रि श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। प्रतिदिन पूजा आरती, भजन, हवन कर चतुर्थ दिवस प्रतिमा विसर्जन यात्रा श्री हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ हुई। जो नगर भ्रमण कर यात्रा का समापन इंदिरा सरोवर तालाब पार में श्री कृष्ण राधा की प्रतिमा की आरती कर विसर्जन कर किया गया। यात्रा में श्री कृष्ण राधा के भजन, धार्मिक गीत व देश भक्ति गीत पर समाज के सदस्य झूमते हुए नजर आए। यात्रा में समाज के वरिष्ठ श्यामा गायधने, मदन मानकर, जगन चकोले, दशरथ भीवगड़े, कमल समरीत, नरेंद्र बुरांडे, गणेश बिसने, नरेंद्र लांजेवार व अध्यक्ष राजेश (बंडू) समरीत, उपाध्यक्ष संतोष समरीत, सचिव चंद्रशेखर बावनकर, कोषाध्यक्ष चंद्रभूषण गायधनी, सह सचिव गजेंद्र लांबट आदि शामिल हुए। भजन-कीर्तन कर सदस्यों को भोजली भेंट की गई समाज के सदस्य वासुदेव गायधनी, अरुण घाटोड़े , अभिषेक गिरेपुंजे व युवा मंडल अध्यक्ष प्रकाश (पिंटू ) समरीत ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी का समापन प्रतिमा विसर्जन के पश्चात लोहार पारा स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर स्वर्ग धाम प्रांगण में समाज के संत संता जगनाडे महाराज व श्री हनुमान की पूजा व आरती कर भोजली मिलन का कार्यक्रम हुआ। महिला मंडल ने मंदिर में भजन कीर्तन कर सदस्यों को भोजली भेंट की। समाज के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसादी वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *