फाजिल्का में गोवंश के कुचलने से बच्ची की मौत:पिता संग बाइक पर गांव जा रही थी, जानवरों ने मारी टक्कर

फाजिल्का में शुक्रवार को गोवंश के कुचलने से एक साल की बच्ची की मौत हो गई। दरअसल राजेश नाम का व्यक्ति अपनी एक साल की बेटी के साथ बाइक पर गांव जा रहा था। इसी दौरान बेसहारा पशुओं ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा अबोहर में बल्लुआना क्षेत्र के डंगर खेड़ा गांव में हुआ। टक्कर के बाद पिता-बेटी दोनों बाइक से गिर पड़े। इस दौरान बच्ची पशु के पैरों के नीचे आ गई। पशु के कुचलने से बच्ची रेहमत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों और मृतक बच्ची के परिजनों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि आवारा पशुओं की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस समस्या के कारण अब तक कई लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, जिला प्रशासन ने कुछ महीने पहले पशु पकड़ने का अभियान चलाया था। लेकिन यह अभियान अब बंद पड़ा है, जिससे आवारा पशुओं की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *