पलामू जिले के मेदिनीनगर में शुक्रवार को एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया। सुदना रोड नंबर 10 पर शाम करीब चार बजे पल्सर बाइक से आए दो युवकों ने खुद को कंपनी कर्मचारी बताया। उन्होंने मुफ्त में गहने साफ करने का प्रस्ताव रखा। घर में उस समय कोई पुरुष सदस्य नहीं था, सिर्फ दो-तीन महिलाएं मौजूद थीं। युवकों ने पहले महिला की अंगूठी साफ की और उसे नई जैसी चमकाकर लौटा दिया। इससे महिलाओं का विश्वास जीतकर उन्होंने सोने की चेन भी साफ करने के लिए दे दी। युवकों ने एक मग में पाउडर और पानी डालकर चेन को उसमें डाल दिया। दस मिनट बाद गहना निकालकर देखने की सलाह देकर वे चेन लेकर फरार हो गए। जब महिलाओं ने मग में चेन ढूंढी तो वह नहीं मिली। घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी कैद हो गए हैं। पुलिस ने उनकी तस्वीरें और वीडियो निकालकर गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी है। छह लाख रुपए मूल्य का गहना लेकर फरार हो गए। भुक्तभोगी नवीन कुमार सिंह ने इस संबंध में शहर थाना में आवेदन दिया है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच की जा रही है।


