लुधियाना में 5 साल की बच्ची से रेप:मां-बाप के संग काम कर रहे युवक ने वारदात की, गले पर चोट के निशान मिले

लुधियाना में 5 साल की बच्ची के साथ रेप करने की घटना सामने आई है। माता-पिता के साथ खेतों में गई 5 वर्षीय बच्ची के साथ एक प्रवासी मजदूर ने रेप किया। आरोपी वारदात के बाद बच्ची को मोटर पर छोड़कर फरार हो गया। घटना जगराओं के सिधवां बेट इलाके की है। घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने माता-पिता के साथ खेतों में थी। आरोपी प्रवासी मजदूर मौका देखकर बच्ची को मोटर पर ले गया। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची का गला घोटने का भी प्रयास किया। जब परिजनों को बच्ची नहीं मिली, तो वे आसपास के खेतों में उसकी तलाश करने लगे। बच्ची के गर्दन के पास चोट के निशान- पुलिस
बच्ची की हालत देखकर परिवार तुरंत उसे जगराओं के अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज शुरू कर दिया है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्ची के गर्दन के पास चोट के निशान है जिसको देख लगता है कि बच्ची के गिरने के कारण लगी है। उन्होंने डॉक्टरी जांच के बाद ही साफ होगा गला घोंटने की कोशिश की गई थी या फिर नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *