रायपुर में अवैध शराब के साथ 2 आरोपी अरेस्ट:बस स्टैंड के पास बाइक से थैले में ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने दबोचा

रायपुर में अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी बस स्टैंड के पास बाइक से थैले में भरकर शराब ले जा रहे थे। पुलिस को इस बात की भनक लग गई और उन्हें दबोच लिया गया। यह पूरा मामला गोबरा नावापारा थाना इलाके का है। गोबरा नवापारा पुलिस को सूचना मिली कि बस स्टैंड से ग्राम कुर्रा की ओर एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति अपने पास रखे लाल रंग के थैला रखें है। जिसमें अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने ले जा रहे है। परिवहन करते दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम टिकेश्वर तारक और विकास विश्वकर्मा निवासी कुर्रा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर बताया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाल रंग के थैला के अन्दर रखे 39 पौवा शेरा देशी शराब और हीरो डीलक्स गाड़ी जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में एक्शन लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *