पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

भास्कर न्यूज | लोहरदगा शहरी क्षेत्र के रियाडा के पीछे स्थित ब्लूमिंग बर्ड्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को विपदा सहन करने की शक्ति प्रदान करने को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं विद्यालय के संचालक मुकेश कुमार गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डा मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इस कार्यकाल में उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वहीं उन्होंने डॉक्ट्रेट की डिग्री ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्राप्त किए थी। साथ ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में की। 1982 में वे आरबीआई के गवर्नर बने, पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में भारत के वित्त मंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने कई नई आर्थिक नीति द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व अर्थव्यवस्था से जोड़ा। उन्होंने कहा कि उनके विचार और आदर्श सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। साथ ही उनकी सादगी और विद्वत्ता सभी के लिए अनुकरणीय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *