गणेश चतुर्थी महोत्सव 27 से 6 सितंबर तक

अमृतसर| लोहगढ़ गेट स्थित प्राचीन मंदिर श्री गणेश जी में गणेश चतुर्थी महोत्सव 27 अगस्त से 6 सितंबर तक मनाया जाएगा। यह महोत्सव मंदिर के पंडित पवन शर्मा की अध्यक्षता और संगत के सहयोग से मनाया जाएगा। मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ सुबह 7 से 9 बजे तक रोजाना हवन यज्ञ किया जाएगा। जिसमें पंडितों की ओर से मंत्रोच्चारण करके 5 अगस्त तक यज्ञ में आहुतियां डलवाई जाएंगी। वहीं 6 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन करने को रेल मार्ग से हरिद्वार हर की पौड़ी में ले जाया जाएगा। इसी दौरान गणपति जी का विसर्जन करने को मंदिर के कई लोग जाएंगे।यह महोत्सव न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह लोहगढ़ गेट क्षेत्र के लोगों के बीच एकता और सौहार्द का प्रतीक भी है। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से सफलतापूर्वक होता आ रहा है और हर साल इसमें भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *