ग्राम चंडीभौना में खेत से सोलर पैनल कंट्रोलर चोरी

भास्कर न्यूज | महासमुंद सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम चंडीभौना के एक किसान के खेत से सोलर पैनल कंट्रोलर चोरी हो गई। जगदानंद मानिकपुरी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पलसापाली में उनका खेत है, जिसमें वर्ष 2024-25 में क्रेडा विभाग महासमुंद से सौर सुजला योजना के तहत तीन एचपी सोलर पम्प लगाया था। 1 से 8 जून के बीच किसी ने सोलर पैनल कंट्रोलर मूल्य 30,000 रुपए चोरी कर ली। शिकायत के बाद 21 अगस्त को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध कायम की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *