एनएच किनारे लगी स्ट्रीट लाइट बंद, चालू की जाए

भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद से रायपुर जाने वाले नेशनल हाइवे 353 में खरोरा से लेकर घोड़ारी तक सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट में अधिकतर बंद पड़ी हुई है। ये स्थिति बीते 2 महीने से बनी हुई है। बावजूद अभी तक कोई सुधार नहीं किया गया। इसके कारण रात के अंधेरे में सफर के दौरान वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लाइट बंद रहने से हादसे का खतरा बना रहता है। महासमुंद जनपद की उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर ने कलेक्टर विनय कुमार लहंगे से मुलाकात कर क्षेत्र के महत्वपूर्ण समस्या पर उनका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने नेशनल हाईवे 353 पर खरोरा से लेकर घोड़ारी तक के मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति को ठीक कराने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *