महासमुंद| जिले में कन्या छात्रावास, आश्रम ड्यूटी और जनरल ड्यूटी के लिए चयनित अभ्यार्थियों की कर्तव्य पर उपस्थिति 1 से 10 सितंबर तक अनिवार्य रूप से ली जाएगी। जिला सेनानी और जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना ने बताया कि इस संबंध में भर्ती परिणाम 8 अगस्त को जारी किया जा चुका है। जिसमें 1715 महिला नगर सैनिकों की छात्रावास ड्यूटी और 500 महिला और पुरुष नगर सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती कार्रवाई की गई हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम विभागीय वेबसाइट www.cghgcd.gov.in और firenoc.cg.gov.in पर देख सकते हैं।


