भिंभौरी| शासकीय नवीन कॉलेज भिंभौरी में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष संदीप परगनिहा, अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ.समीर ठाकुर ने की। कार्यक्रम में पार्षदगण व जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। मुख्य अतिथि संदीप परगनिहा ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का साधन नहीं बल्कि चरित्र निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना को समझते हुए तकनीकी व नैतिक शिक्षा को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ.ठाकुर ने कहा कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें समाजोपयोगी बनाना है। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकों व कर्मचारियों का क्रमवार परिचय नवप्रवेशित विद्यार्थियों से कराया गया।


