पर्युषण पर्व: भक्ति भावना के साथ प्रभु का अभिषेक पूजन

भास्कर न्यूज | नवापारा-राजिम नवापारा नगर के श्वेतांबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की आराधना तप एवं प्रभु भक्ति के साथ जारी है। पर्व के द्वितीय दिवस ऋषभदेव मंदिर जी में प्रभु का अभिषेक एवं पूजन धूमधाम से संपन्न किया गया। प्रवचन के अंतर्गत पर्युषण पर्व को महिमा मंडित करते हुए कर्णप्रिय गीत का वाचन किया गया। तृतीय दिवस गुरुदेव जिनचंद्र सूरी महाराज का स्वर्गारोहण दिवस भक्ति भाव से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में गुरुदेव को भाव सुमन अर्पित करने के लिए गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्वाध्यायी कुशल चोपड़ा ने कहा कि गुरुदेव का जन्म भाद्रपद शुक्ल पक्ष संवत 1197 को विक्रमपुर (राजस्थान) में हुआ। पिता का नाम शाह रसल एवं माता का नाम देहलन देवी था। गुरुदेव की दीक्षा संवत 1203 में प्रथम दादागुरु जिनदत्त सूरी जी महाराज की निश्रा में हुई। आचार्य पदवी 1205 में प्रदान की गई। उन्होंने माहिती धर्म की प्रभावना की। दिल्ली के महाराज को प्रति दिशा दिया। महाराजा मदनपाल के विशेष निवेदन पर दिल्ली में चातुर्मास किया गया। गुरुदेव का महाप्रयाण भी दिल्ली में ही हुआ। तपस्याओं के निमित्त आयोजित एकासना का लाभ लालचंद-भागचंद बंगाली परिवार ने लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *