नहर किनारे 205 मवेशियों की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किए

बालोद| ग्राम चिरईगोड़ी से मुजगहन की ओर नहर किनारे 205 मवेशियों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार शाम को रिमांड में भेजा। आरोपियों मंे ग्राम कजराबांधा निवासी युगल किशोर(30), ताम्रध्वज साहू(27) और हरीश कुमार साहू (20) शामिल है। पुलिस के अनुसार गौसेवकों ने मवेशियों के तस्करी होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद गौसेवकों के साथ घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। 205 मवेशियों में 100 गाय, 40 बछिया, 55 बछड़ा, 10 बैल शामिल है। सभी मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते ले जाते पाया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने जानकारी दी है कि ग्राम कलंगपुर, फुण्डा, हल्दी से मवेशियों को एकत्रित करने के बाद जंगल से कोण्डागांव ले जाकर ओडिशा में बेचने की प्लानिंग बनी थी। आरोपियों पर कार्रवाई कर पुलिस ने मवेशियों को गौसेवकों की मदद से गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया। आरोपियों के खिलाफ धारा 4,6,10 छग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, 11(1)(क) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का अपराध दर्ज किया गया है। 250 मवेशियों की अनुमानित कीमत 12.50 लाख रुपए है। आरोपियों के कब्जे से बाइक जब्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *