रांची के एक होटल में शुक्रवार को दो दिवसीय झारखंड सीएसआर कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। आयोजन मिशन ब्लू फाउंडेशन, आईडिएट इंस्पायर इग्नाइट (आई 3) फाउंडेशन और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उड़ीसा के राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान में कॉरपोरेट वर्ल्ड का भी बड़ा योगदान है। कॉरपोरेट कंपनियां धन और रोजगार दोनों का निर्माण करती है। इन कंपनियों के सीएसआर फंड के इस्तेमाल से समाज में एक बड़ा बदलाव आ सकता है। कहा कि कॉरपोरेट कंपनियां लोकल प्रोडक्ट को भी प्रमोट करें। लोकल फॉर वोकल के तहत बने प्रोडक्ट को बढ़ावा मिलेगा, तो इसका लाभ स्थानीय लोगों को होगा। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि झारखंड में सीएसआर फंड का इस्तेमाल सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। पूर्व सांसद समीर उरांव ने कहा कि सीएसआर फंड का इस्तेमाल योजना बना कर करेंगे, तो बेहतर होगा। पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव का उद्देश्य सीएसआर को झारखंड के विकास प्राथमिकताओं से जोड़ना और समाज के सबसे निचले पायदान तक प्रभाव पहुंचना है। आज केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी होगी शामिल मौके पर पीएचडी चैंबर के वीसी एसपी अग्रवाल, पद्मश्री मधु मंसूरी, पद्मश्री चामी मुर्मू, पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री जमुना टूडू, पंकज सोनी, राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजुर, बीएसएनएल के जीएम उमेश प्रसाद साह समेत 500 से अधिक कॉर्पोरेट हाउस शामिल हुए।


