रांची | रांची के एक होटल में शुक्रवार को सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इस वेबसाइट में सेपक टकरा खेल से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। जिसमें खेल का परिचय, संघ की गतिविधियां, पदाधिकारियों का विवरण, जिला स्तरीय समितियां, वार्षिक प्रतिवेदन समेत अन्य उपयोगी सामग्री शामिल है। वेबसाइट का लोकार्पण सुनील सूर्यात ने किया। इस दौरान रांची में होने वाली 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता का ब्रॉशर भी लॉन्च किया गया। विमोचन संघ के पदाधिकारियों सुनील सूर्यात, उदय साहू, चंचल भट्टाचार्य, मिथिलेश साहू, विभूति भूषण, मनोज साहू, राजकुमार जैन, सुहित घोष, आशेष गोप, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी और कंप्यूटर एड राकेश माथुर ने संयुक्त रूप से किया। समिति के चेयरमैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता 9 से 15 नवंबर तक मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 650 खिलाड़ी और 50 तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे। साथ ही, सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के करीब 50 पदाधिकारी भी इस आयोजन में शामिल होंगे। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए जल्द ही आयोजन समिति का गठन किया जाएगा।


