रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राजभवन में जतिन कुमार की लिखित ‘तिरंगा की यात्रा’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, एकता और बलिदान का प्रतीक है। इस पुस्तक के माध्यम से युवा पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणा मिलेगी। विमोचन कार्यक्रम में संथाल परगना महाविद्यालय दुमका के भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. रवि शंकर कुमार भी थें।


