इस हफ्ते सोने-चांदी में रही गिरावट:सोना ₹665 गिरकर ₹99,358 प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी की कीमत भी ₹1,027 कम हुई

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार पिछले शनिवार यानी 16 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1,00,023 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब यानी 23 अगस्त को 99,358 रुपए पर आ गया है। यानी इसकी कीमत में 665 रुपए की गिरावट आई है। चांदी की कीमत पिछले शनिवार को 1,14,933 रुपए पर था, जो अब 1,13,906 रुपए पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,027 रुपए कम हो गई है। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए और 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत सोना इस साल अब तक ₹23,196 महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,196 रुपए बढ़कर 99,358 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 27,889 रुपए बढ़कर 1,13,906 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *