फैंसी ड्रेस स्पर्धा में शिवार्थ ने पहला स्थान हासिल किया

मनेंद्रगढ़ | स्थानीय बचपन प्ले स्कूल में कक्षा प्ले ग्रुप, नर्सरी, यूकेजी और एलकेजी के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा प्ले ग्रुप और नर्सरी के बच्चों के लिए वर्षा ऋतु थीम जबकि यूकेजी और एलकेजी के छात्रों के लिए नेचर (प्रकृति) थीम रखी गई। प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंग-बिरंगे परिधान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यूकेजी-अ में शिवार्थ जायसवाल ने प्रथम, अद्वैत दास द्वितीय और लिरिशा जैन व प्रांसी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी-ब में अर्पिता अग्रवाल और वृंदा पोद्दार ने प्रथम स्थान पाया। एलकेजी-अ में सिद्धि दीवानी प्रथम और ताविशी तिवारी द्वितीय रहीं। नर्सरी-ए में अथर्व मंगल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्ले ग्रुप में ओम मुखर्जी ने पहला स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में संस्था की डायरेक्टर्स ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़ और तोशी अग्रवाल ने बच्चों का चयन किया। संस्था की काउंसलर सोनाली दास ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में स्पर्धा की भावना जागृत होती है। डायरेक्टर ज्योति ताम्रकार एवं आशी कक्कड़ ने विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता सफल बनाने में शिक्षिकाओं साधना सिंह, रेखा दोहरे, शिल्पी सिन्हा सहित अन्य का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *