कोडरमा की कल्याण पदाधिकारी घर में मिलीं बेहोश हालत में:किराए के घर में मिलीं अचेत, मकान मालिक और ड्राइवर ने दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

कोडरमा जिले के दूधिमाटी में एक चिंताजनक घटना सामने आई है। जिला कल्याण पदाधिकारी शीतल उषा किरण कांडील (57) को उनके किराए के मकान में शनिवार को बेहोश अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी उनके वाहन चालक शंकर कुमार ने दी। वह सुबह 9 बजे पदाधिकारी को कार्यालय ले जाने पहुंचा था। कई बार आवाज लगाने और फोन करने के बाद भी कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। एक घंटे के इंतजार के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पदाधिकारी को जमीन पर बेहोश पड़ा पाया मकान मालिक ने बताया कि पदाधिकारी सुबह से घर से बाहर नहीं निकली थीं। इसके बाद चालक और मकान मालिक ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। उन्होंने पदाधिकारी को जमीन पर बेहोश पड़ा पाया। तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वर्तमान में उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। शीतल उषा किरण ने 8 अगस्त को ही कोडरमा में कल्याण पदाधिकारी का पदभार संभाला था। घटना की सूचना पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे किस परिस्थिति में बेहोश हुईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *