रामानुजगंज लघु वनोपज सहकारी समिति महावीरगंज के प्रबंधक अजय सिंह की मौत का मामला नया मोड़ ले रहा है। सड़क हादसे में हुई मौत को उनके परिजन हत्या बता रहे हैं। मृतक के भाई विनय सिंह ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। विनय के अनुसार, 28 जुलाई को अजय सिंह पूरी तरह स्वस्थ थे। रात करीब 10:30 बजे एक गांव के युवक ने फोन कर बताया कि रामानुजगंज वाड्रफनगर रोड पर उनका एक्सीडेंट हो गया है। विनय तुरंत मौके पर पहुंचे। शरीर पर खरोच नहीं, सिर पर चोट उन्होंने अजय को पहले रामानुजगंज फिर अंबिकापुर ले गए। अंबिकापुर में उनकी मौत हो गई। विनय का कहना है कि अजय के शरीर पर कहीं भी खरोच नहीं थी, सिर्फ सिर के दोनों तरफ चोट के निशान थे। व्यापार में बड़ी रकम मिले थे, हत्या की आशंका विनय ने बताया कि अजय का कई लोगों से व्यवसायिक लेनदेन था। उन्हें कुछ लोगों से बड़ी रकम मिलनी थी। विनय को आशंका है कि इन्हीं लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से उनके भाई की हत्या की है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


