पंजाब में LPG टैंकर में ब्लास्ट, घर-दुकानें जलीं:मरने वालों की संख्या 4 हुई, 30 झुलसे; 14 घंटे बाद होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे खुला

पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार रात सब्जी से भरी पिकअप (छोटा ट्रॉला) के टक्कर मारने से LPG टैंकर में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। गैस के रिसाव से आग ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 15 दुकानें और 4 घर जल गए। SDM गुरसिमरनजीत कौर ने कहा कि अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 लोग घायल हैं। कुछ घायल सिविल अस्पताल में, तो कुछ प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, CM भगवंत मान ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि घायलों का मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। SP मेजर सिंह ने कहा कि हादसा मंडियाला गांव में हुआ। FIR दर्ज कर ली है। लोगों का आरोप है कि गैरकानूनी तरीके से गैस भरी जा रही है, उस एंगल पर भी जांच कर रहे हैं। क्रेन मंगवा कर टैंकर और पिकअप को हाईवे से हटाया गया। करीब 14 घंटे के बाद होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे खुला। इससे पहले सुबह मुआवजे और मामले की जांच को लेकर लोगों ने धरना दिया। SDM के आश्वासन पर लोगों ने धरना खत्म किया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… नोजल में टक्कर लगने से लीक हुई गैस ने पकड़ी आग
पिकअप सीधे एलपीजी टैंकर के नीचे लगी नोजलों से टकराई। इससे गैस रोकने के लिए लगी नोजलें डैमेज हो गईं। इससे गैस का रिसाव हुआ और उसने आग पकड़ ली। हादसे के बाद पिकअप बुरी तरह से जल गई। टैंकर ब्लास्ट पर घायलों की 2 बातें…. होशियारपुर में टैंकर ब्लास्ट की 10 PHOTOS:4KM दूर तक दिखाई दीं लपटें, लोग घरों से भागे; अस्पताल में बेड कम पड़े हादसे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *