बठिंडा में आज यानी शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की जांघ में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों ने 19 अगस्त को दो महिलाओं से पर्स छीना था। इस दौरान एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। एसएसपी बठिंडा अमनीत कौंडल ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई। इसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया। आज जब पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी, तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया है। इसके साथी ही बाइक और 9 एम एम पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह के तौर पर हुई है। इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


