फतेहगढ़ साहिब में एक क्विंटल भुक्की बरामद:पति-पत्नी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, मध्य प्रदेश से लाकर सप्लाई करते

फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने मध्य प्रदेश से पंजाब में भुक्की सप्लाई करने वाले इंटर स्टेट नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में फिरोजपुर के लक्खा सिंह वाला के रहने वाले संजीव कुमार, उसकी पत्नी सिमरन सोनी और सहारनपुर के नवीन नगर ओजपुरा निवासी उजवल गुप्ता शामिल हैं। एसपी राकेश यादव के अनुसार, सीआईए स्टाफ प्रभारी सरबजीत सिंह की टीम ने 20 अगस्त की रात को सरहिंद की अनाज मंडी से तीनों को पकड़ा। आरोपियों से एक क्विंटल भुक्की बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मध्य प्रदेश से सस्ते दाम में भुक्की खरीदकर फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और मोहाली में सप्लाई करते थे। सिमरन सोनी पर 2021 में भी 26 किलो भुक्की की तस्करी का मामला दर्ज है। इस मामले में उसे सजा भी हो चुकी है। सजा के बाद भी वह दोबारा नशा तस्करी में लिप्त हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *