हजारीबाग जिले के छड़वा डैम में लगातार बारिश के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को प्रशासन ने एहतियातन डैम के दो गेट आंशिक रूप से खोल दिए। डैम में कैचमेंट क्षेत्र से आ रहे पानी के कारण जलस्तर सुरक्षित सीमा के नजदीक पहुंच गया था। जिला प्रशासन ने सुबह दो गेट खोलने का निर्णय लिया। गेट खुलने के बाद डैम का दृश्य आकर्षक हो गया है। बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे डैम के पास डैम से गिरते पानी का नजारा देखने के लिए आसपास के गांवों और हजारीबाग शहर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कई लोग तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी डैम का दृश्य वायरल हो रहा है। स्थानीय निवासी राजन के अनुसार, छड़वा डैम जिले का महत्वपूर्ण जलस्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सुरक्षा मानकों को मजबूत बनाना चाहिए। इससे भविष्य में दुर्घटना की आशंका कम होगी।


